पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह ने काजल राघवानी के साथ कई फिल्में की हैं।उनके कई भोजपुरी गानों पर अश्लीलता के आरोप लगते रहते हैं। मेकर्स से लेकर एक्टर्स तक से जब इस बारे में सवाल किया जाता है तो वह इसके लिए दर्शकों को जिम्मदेार ठहरा देते हैं। इन गानों पर लाखो में व्यूज मिलते है। भोजपुरी का सभी गाना गाना ऐसा ही होता है। बहुत से गाने हैं जिसे लोग काफी मजे से सुनते है। इसी कड़ी में पवन सिंह का एक गाना सुनाते हैं जो सुनते ही जुबां पर चढ़ जाता है। फरवरी 2015 में यूट्यूब पर वेव म्यूजिक चैनल पर ‘नथुनिया पागल कईले बा’ रिलीज किया गया था जिसे अब तक 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज गाना किया गया और अभी तक इस पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को विभाकर पांडे ने लिखे और म्यूजिक अविनाश झा ने दिया है। आवाज पवन सिंह और इंदु सोनाली का है। पवन सिंह और काजल राघवानी का यह गाना आउटडोर लोकेशन पर शूट किया गया है। दोनों के बीच रोमांस को दिखाया गया है। वे साथ में डांस करते हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने कहा, ‘यह एक क्लासी भोजपुरी गाना है जो द्विअर्थी नहीं है और दिल को छू जाता है।
Related Articles
Check Also
Close
-
भोजपुरी सिनेमा पर होली पर होगा फिल्म ‘ननद’ का प्रसारण19 March 2024









