भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने बहुत ही कम समय में अपना नाम भोजपुरी इंडस्ट्री में टॉप लिस्ट की अभिनेत्रियों में अपनी जगह बना ली है। उनका हर गाना मिलेनियम क्लब में शामिल हो जाता है। 20 नवंबर को भोजपुरी गाना ‘लईका एगो सावरका’ को पांच घंटे में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है। ये वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को वायरल सिंगर खुशबू तिवारी केटी ने बहुत ही खाँटी भोजपुरिया अंदाज में गाया है। गाने का वीडियो में माही श्रीवास्तव अपने दिल की फीलिंग को बयां करते हुए जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि जब पहली बार किसी को मोहब्बत होती है तो उसे दूर रहने पर जो तड़प होती है। वह सब माही श्रीवास्तव ने अपने अदाओं से बयां कर रही हैं। वह दिल की फिलिंग अपने सहेलियों से साझा करते हुए कहती है कि ‘हमरे संगे पढ़ेला हमरे क्लास में, बस गईल बाटे ऊ हमरा हर सांस में, अब मन करेला ना रहके फरका ए सखी, दिलवा ले गईल लईका एगो संवरका के सखी…’
भोजपुरी लोकगीत ‘लईका एगो सावरका’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। सिंगर खुशबू तिवारी है। गीतकार यादव राज हैं। संगीतकार अभिराम पांडे हैं। वीडियो निर्देशक दिनेश जी, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल ने किया हैं।माही श्रीवास्तव के जोरदार ठुमका लगाकर सबका मन मोह लिया है।