बालीवुड अभिनेत्री मुमताज को कौन नही जानता।सन 1973 मे आई फिल्म झील के उस पार आई थी। जिसमें मुमताज ने शराब के नशे में ‘दो घूंट मुझे भी पिला दे शराबी’ गाने पर झूमती हुई दिखी थी। यह गाना लता मंगेश्कर ने गाया था।
गाने के लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे थे और संगीत आरडी बर्मन ने दिया। कुछ दिन बाद इस गाने को रीमेक किया गया जिसे निया शर्मा पर फिल्माया गया। लेकिन भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव और नम्रता मल्ला ने इस गाने को भोजपुरी में गाया। भोजपुरी के इस गाने ने धूम मचा दिया। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी चैनल पर 4 जनवरी 2022 को रिलीज किया गया और इसे अभी तक 42 मिलियन लोगों ने देख चुके है।
खेसारी और नम्रता मल्ला ने कई वीडियोज साथ में किए हैं। नम्रता मल्ला भोजपुरी की बोल्ड अदाकारा हैं और बेली डांस में तो उनका कोई जवाब नहीं। ‘दो घूंट’ गाने की कुछ लाइनें हिंदी में हैं और बाकी लिरिक्स भोजपुरी में है। नम्रता मल्ला ने ग्रीन कलर का ब्रालेट और मिनी स्कर्ट पहना है। खेसारी पुलिस की वर्दी में हैं। उनके नेम प्लेट पर ‘दबंग’ लिखा हुआ है।गाने को खेसारी के साथ शिल्पी राज ने गाया है। इसके भोजपुरी लिरिक्स अजीत मंडल ने लिखे हैं और म्यूजिक शुभम राज का है। वीडियो को बिभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा हैं।