भोजपुरी

अयोध्या में 42 फिल्मी सितारों से सजेगी रामलीला रविकिशन व मनोज तिवारी के साथ कई कलाकार लेंगे भाग

अयोध्या में 42 फिल्मी सितारों से सजेगी रामलीला रविकिशन व मनोज तिवारी के साथ कई कलाकार लेंगे भाग

उप्र अयोध्या में मां फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाली रामलीला में इस बार सांसद व भोजपुरी स्टार रवि किशन एवं मनोज तिवारी समेत 42 बालीवुड के अभिनेता व अभिनेत्रियां विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसमें दो अभिनेत्रियां अयोध्या की है जिनमें अभिनेत्री अंजली शुक्ला मां पार्वती व कौशल्या माता व अंशिका गुप्ता विश्व मोहिनी का रोल निभाएंगी।
अभिनेत्री भाग्यश्री-मां वेदमाती, पद्मश्री मालिनी अवस्थी-मां शबरी, ऋतु शिवपुरी-माता सीता की मां सुनयना की भूमिका निभा रही हैं। अमिता नांगिया मंदोदरी की भूमिका निभाएंगी। मंगिशा -मां सीता की भूमिका में नजर आएंगी। मैडोना जो कई टीवी सीरियल में भी काम कर रही है, वह केकई की भूमिका निभा रही हैं। पायल गोगा कपूर सुर्पणखा का भूमिका अदा करेंगी।

 

अभी मंचन का स्थान तय नहीं फिल्मी सितारों की रामलीला के मंचन स्थल को लेकर उहापोह कायम है। इसी सिलसिले में बुधवार को संस्था के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) व महासचिव शुभम मलिक अयोध्या पहुंचे थे और उन्होंने रामकथा पार्क को लेकर अधिकारियों से भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित मंत्रियों को रामलीला में आने का निमंत्रण दिया है। रामलीला के

 

आयोजक मलिक ने दावा किया कि अयोध्या की रामलीला इस बार फिर अपने विश्व रिकार्ड को तोड़ेगी। उन्होंने बताया कि इस साल 50 करोड़ दर्शकों तक मंचन को पहुंचाने का लक्ष्य है। पिछले साल 36 करोड़ दर्शकों ने रामलीला को दूरदर्शन व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा था।

Related Articles

Back to top button
इन भोजपुरी अभिनेत्रियों कई बोल्ड सीन देकर मचा चुकी है तहलका अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी एक ही दिन में लाखों रूपये कमा लेती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेस