नवरात्रि तीन अक्टूबर से शुरू हो रहा है। फिल्मी इंडस्ट्रीज के सितारो ने नवरात्रि की तैयारी शुरू कर दी है। जिसमे भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह ने अपना नया गाना ‘देवर साथे दर्शन माई के’ रिलीज किया है। इस गाने में अक्षरा सिंह अपने देवर के साथ माता के दरबार के दर्शन करती नजर आ रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में अक्षरा सिंह एक दम देसी अंदाज में माता के मंदिर पहुंची हैं। जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे है।
गाने को लेकर बोली अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह ने कहा, ‘नवरात्रि का त्योहार हर भक्त के लिए बेहद खास रहता है. इस बार हम लोगों ने मां की भक्ति में डूबकर ये गाना बनाया है। ये गाना आपके नवरात्रि को और भी खास बना देगा। मां का हर भक्त ये गाना सुने। इस गाने को हिट बनाने के लिए टीम के हर सदस्यो ने काफी मेहनत की है। नवरात्रि पर ये गाना हर घर और मंदिर में बजेगा।
इस गाने क गीतकार मनोज मतलबी हैं. इस भजन के संगीतकार घुंघरू जी और निर्देशक विक्की वोक्स हैं। इन तीनों ने पूरी मेहनत के साथ माता के इस गाने को संगीत में सजाया है। . सोशल मीडिया पर इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे है।