भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की फिल्म ‘अक्षरा’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। पोस्टर में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दमदार अवतार में नजर आ रही है। जिसे अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है। फिल्म के टाइटल में अक्षरा सिंह के नाम को ही रखा गया है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।

हाल मे ही में इस फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया था, अब उनका दूसरा लुक भी सामने आ चुका है। एक तरफ जहां राजस्थानी परिधान पहने हुए हाथ में हसुआ लिए नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ वह एक पारिवारिक महिला के रूप में दिख रही हैं। मांग में सिंदूर लगाए कॉटन की साड़ी और सिर पर पल्ला लिए हुए दिख रही हैं। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार व कुलदीप श्रीवास्तव हैं। इसके निर्देशक देव पांडेय एवं लेखक राकेश त्रिपाठी हैं। फिल्म में अक्षरा के अलावा अंशुमान मिश्रा, धानी गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनूप अरोरा, विनीत विशाल, जे.नीलम, मटरू, बीना पांडे, शुभ किशन शुक्ला मुख्य भूमिका में नजर आएंगे