भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव एक जाना माना नाम हैं। उन्होनें अब तक कई हिट सॉन्ग दिए हैं। उनका एक नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का टाइटल ‘रंगदार से प्यार होई’ है। जो यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। गाने को रिलीज होते ही भोजपुरी चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। ‘रंगदार से प्यार होई’ गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस चांदनी कुशवाहा ने अपनी परफॉर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया है। चांदनी ब्लैक वेस्टर्न ड्रेस और येलो लहंगा चोली में फुल टू धमाल मचा रही हैं। चांदनी काअदाकारी से सबका मन मोह रही है। गाने में एक्ट्रेस चांदनी कुशवाहा नजाकत और कातिल अदा से कयामत ढा रही हैं। उसका डांस देखते ही बन रहा है। चांदनी कुशवाहा रास्ते में वेस्टर्न ड्रेस ब्लैक ऑउटफिट पहने चल रही हैं। उन्हें देखकर मनचले लड़के लट्टू होकर उस पर फिदा हो जाते हैं और गुलाब का फूल देकर प्रेम जाल बिछा रहे हैं, लेकिन चांदनी कुशवाहा उन सभी मजनुओं को इग्नोर करते हुए दो टूक जवाब देते हुए कहती है
Related Articles
Check Also
Close
-
सरस सलिल का भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 चार जनवरी को अयोध्या में26 November 2023









