Blog

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने लोक सभा चुनाव में बिहार के कराकाट से किया पर्चा दाखिल

भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह ने लोक सभा चुनाव में बिहार के कराकाट से किया पर्चा दाखिल

पवन सिंह केवल 10वीं पास पर करोड़ो की संपति के मालिक
भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार एक्टर पवन सिंह राजनीति में कदम रख चुके है। वे लोकसभा चुनाव 2024 में निर्दल के रूप में बिहार के कराकाट से पर्चा दाखिल किया है । औार जोर- शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। उन पर एक करोड़ का कर्ज है। और करोड़ो की संपति के मालिक है।
भोजपुरी स्टार के पास 5 करोड़ 4 लाख 93 हजार 819 रुपए चल संपत्ति है और 10 करोड़ 31 लाख, 38 हजार, 840 रुपए अचल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास 60 हजार रुपए कैश है। उनके पास 2 करोड़ 60 लाख 10 हजार 237 रुपए की संपत्ति भी है। इसमें सोना और चांदी की जूलरी 31 लाख 4 हजार रुपए है और 66 लाख, 39 हजार 428 रुपए का इंश्योरेंस भी करवाया है। इतना ही नहीं, भोजपुरी स्टार ने खुद पर। करोड़ रुपए का कर्ज भी होने का दावा किया है।
लखनऊ और मुंबई में हैं करोड़ों के घर पवन सिंह के पास लखनऊ से लेकर मुंबई तक में घर हैं। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में एक फ्लैट वहीं, मुंबई में उनके पास 4 फ्लैट हैं। पवन के इन घरों की कीमत करीब 6.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
पवन सिंह केवल 10वीं पढ़े हैं। उनके पास 10 लाख की टोयोटा फॉर्च्यूनर, करीब 25 लाख की टोयोटा इनोवा हायक्रॉस और करीब 95 लाख की रेंज रोवर शामिल है। इसके अलावा उनके पास एक स्कूटी भी है, जिसकी कीमत 60 हजार रुपए है। पवन के पास एक करोड़ 39 लाख 75 हजार की कीमत की गाड़ियां हैं।

Related Articles

Back to top button
इन भोजपुरी अभिनेत्रियों कई बोल्ड सीन देकर मचा चुकी है तहलका अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी एक ही दिन में लाखों रूपये कमा लेती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेस