ननद और भाभी के रिश्तों की कहानी ‘ननद भौजाई’
फिल्म की कहानी ननद और भौजाई के बीच के रिश्ते पर केंद्रित है, जिसमें परिवार के महत्व और आपसी समझ का संदेश दिया गया है। ट्रेलर में काजल राघवानी और जय यादव की शानदार केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। दोनों ही कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों में जान डाल दी है। बताया जा रहा है कि फिल्म ‘ननद भौजाई’ बहुत जल्द रिलीज होने वाली है।
बता दें कि एसआरवी फॉरेक्स प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत फिल्म ‘ननद भौजाई’ में काजल राघवानी, जय यादव, रंभा साहनी, निशा सिंह, प्रेम दुबे, रीना रानी, रितु चौहान, अशोक गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। कहानी अरविंद तिवारी की है और पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी की। संवाद अरविंद तिवारी, संगीतकार ओम झा और गीतकार अरबिंद तिवारी हैं। छायांकन सुनील अहीर और संकलन समीर शेख का है. नृत्य कानू मुखर्जी और सोनू प्रीतम, कला नजीर शेख, पी आर ओ रंजन सिन्हा और कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्याय हैं।
भोजपुरी सिनेमा के सितारे काजल राघवानी और जय यादव की पारिवारिक फिल्म ‘ननद भौजाई’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है ट्रेलर इंटर 10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। फिल्म की निर्माता मोनिका सिंह, महेश उपाध्याय, विनय सिंह और निर्देशक मंजुल ठाकुर हैं।