भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा का रोमांटिक गाना धन मन भावे ला रिलीज हो गया है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को पवन सिंह के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के वीडियो में पवन सिंह और एक्ट्रेस स्मृति सिन्हा को लंदन के खूबसूरत लोकेशन पर टी-शर्ट, ब्लैक जीन्स और जैकेट पहने नजर आ रहे है। तो वहीं वेस्टर्न ड्रेस में स्मृति सिन्हा अदा दिखा रही है।इस गाने का गीत-संगीत बहुत ही अच्छा है। इस गाने का फिल्मांकन लंदन के बहुत ही मनोरम स्थल पर किया गया है।
पीआरओ रामचंद्र यादव और ब्रजेश मेहर हैं। इसके गीतकार छोटू यादव व संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं। जिओ स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत एवं यशी फिल्म्स कृत फिल्म बेवफा सनम के प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे और अभय सिन्हा हैं। निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं।