भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार पवन सिंह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं। भोजपुरी स्टार्स पवन सिंह का गाना रिलीज होते ही लोगो के दिलो पर छा जाते हैं। सावन के पवित्र महीने में एक और बोल बम का नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने के बोल ‘भोला जी के टोला’ है। ये गाना रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है।गाने में पवन ने भक्तों से की शिव के दर पर जाने की अपील कर रहे है। जो श्रद्धालुओं को बेहद पसंद भी आ रहा है। गाने को म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को महज कुछ ही समय में लाखों के व्यूज मिल चुके हैं और अब यह तेजी से वायरल भी हो रहा है। गाने में पवन के साथ बेबी काजल नजर आ रही हैं। गाने के गीतकार विजय चौहान और संगीतकार विकास यादव हैं। निर्देशक रवि पंडित हैं। कोरियोग्राफर विशाल गुप्ता हैं।
Related Articles
Check Also
Close
-
भरी महफिल में मोनालिसा ने लगाए ठुमके निरहुआ हुए लट्टू13 August 2023









