सरस सलिल की ओर से आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2024 का आयोजन भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में 4 जनवरी 2024 को होगा। अयोध्या महोत्सव के दौरान 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड आयोजित किया जायेगा। जिसकी जानकारी अवार्ड शो के संयोजक विवेक पांडेय और बृहस्पति कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया कि अयोध्या के सहादतगंज स्थित फॉरएवर लॉन में 5वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड में सम्मान के साथ – साथ मनोरंजन का तड़का भी लगने वाला है. सरस सलिल अब तक 4 बार इस अवार्ड का सफल आयोजन कर चुकी है, जिसमें यूपी – बिहार में सर्वाधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा के सिनेमाई कलाकारों के योगदान को सराहने के लिए इस अवार्ड शो का आयोजन किया जाता है. भोजपुरी सिने जगत से जुड़े निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्निशियंस को सम्मानित करने का उत्सव एक बार फिर से आने वाला है, जिसकी तैयारी अभी से शुरू हो गयी है। इसमें साल 2023 में बनी फिल्मों को प्रविष्टि मिलेगी।भोजपुरी सिने अवार्ड में भोजपुरी सिनेमा के जाने माने सितारों का दिल छू लेने वाला परफॉरमेंस भी आकर्षण का केंद्र होगा। हर साल की तरह भोजपुरी सिनेमा के निर्माता, निर्देशक, टेक्निशियंस और बड़े सितारे अवार्ड समारोह में उपस्थित होकर समारोह की गरिमा बढ़ायेगें।
Related Articles
Check Also
Close
-
आम्रपाली-निरहुआ की ये पांच सुपरहटि फिल्में23 July 2024