भोजपुरी संगीत की दुनिया में नीलम गिरी का जादू आसमान चढ़ के बोल रहा है। नीलम उन कलाकारों में से है, जिनकी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा मांग होती है। नीलम के हुस्न और उनके डांस के लाखों-लोग दीवाने हैं। इनका गाना ‘मछरी के कांट के नथुनिया’ को ही ले लीजिए, इस गाने को यूट्यूब पर सात महीने में ही 3 करोड़ 23 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
‘मछरी के कांट के नथुनिया’ गाने को सिंगर शिल्पी राज ने गाया है।और म्यूजिक आर्या शर्मा ने तैयार किया है। गीत के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि गाने को प्रोड्यूसर प्रवेश लाल यादव का हैं।
गाने की शुरुआत नीलम गिरी चोली और घाघरा में अपनी सहेलियों के साथ नजर आती हैं। वह अपने बलम जी से शिकायत करती हैं कि उनकी नाक सूनी है। इसके लिए ना तो करोड़ों खर्च होते हैं और ना ही लाखों, वो तो बस मछली के कांटे की एक नथुनिया मांग रही हैं।इस गाने को सितंबर, 2023 में प्रवेश लाल यादव के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था।