भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह फिर एक बार अपने नए गाने से धमाका मचा रहे है।सुपरस्टार का नया गाना “रंगदारी” रिलीज हो चुका है।पवन सिंह अपने पुराने गाने से लोगो के दिलो में अपनी जगह बना चुके है। वहीं अब उनका एक और गाना सुन दर्शक झूमने पर मजबूर हो रहे है।पवन सिंह का कोई नया गाना रिलीज हो और फैंस के बीच धमाका न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता। पवन सिंह के गानों को लेकर फैंस काफी उत्साहित रहते हैं कि रिलीज के कुछ घंटे बाद ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करने लग जाता है। डिंपल सिंह संग पवन सिंह ठुमका बवाल मचा रहा है। वहीं डिंपल सिंह का गाने में हॉट अंदाज भी देखने को मिल रहा है। इस गाने को पवन सिंह के साथ ही खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, प्रिंस प्रियदर्शी ने लिरिक्स लिखें हैं, जबकि प्रियांशु सिंह ने म्यूजिक कंपोज किया है। इस शानदार म्यूजिक वीडियो को फिरोज खान ने डायरेक्ट किया है। गाने को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है।
Related Articles
Check Also
Close









