भोजपुरी

लंदन में बनी भोजपुरी फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर रिलीज

लंदन में बनी भोजपुरी फिल्म 'इत्तेफाक' का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी फिल्मों के हीरो यश कुमार की नई फिल्म ‘इत्तेफाक’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे लोगो को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म शूटिंग लंदन में की गई है और इसमें हीरोइन शुभी शर्मा भी हैं।
फिल्म के ट्रेलर के अनुसार कहानी सात समुंदर पार भोजपुरी वासियों से जुड़ी है। जिसके निर्माता बलेश जैन और स्वाति झाब हैं। फिल्म का निर्देशन अजय श्रीवास्तव ने किया है। बात अगर करें फिल्म ‘इत्तेफाक’ के ट्रेलर की तो फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट 48 सेकंड का है। फिल्म की कहानी शुरू होती है एक दो से जिसकी बेटी यानी शुभी शर्मा की शादी लंदन में रहने वाले एक लड़के यश कुमार से होने को होती है। लेकिन बीच में ट्विस्ट आता है और यश कुमार लंदन की लड़की अर्शिया अर्शी के प्यार में पर जाते हैं। इन दोनों के बीच यश कुमार की शादी किससे होगी, इसके लिए भोजपुरी के दर्शकों को फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि फिल्म बेहद मनोरंजक होने वाली है
फिल्म ‘इत्तेफाक’ को निर्माण कैप्टन म्यूजिक के तहत तैयार किया गया है। इस फिल्म में यश कुमार, शुभी शर्मा और अर्शिया अर्शी के अलावा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा और अनूप अरोरा मुख्य भूमिका में हैं।पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की कहानी स्क्रीनप्ले और डायलॉग सुरेंद्र मिश्रा ने लिखी है जबकि एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अनिल कुमार सिंह हैं। फिल्म के लिए डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी प्रमोद पांडे हैं। संगीत छोटे बाबा का है। कोरियोग्राफर सेवकमेव लाल गुप्ता हैं

Related Articles

Back to top button
इन भोजपुरी अभिनेत्रियों कई बोल्ड सीन देकर मचा चुकी है तहलका अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी एक ही दिन में लाखों रूपये कमा लेती हैं ये टीवी एक्ट्रेसेस