बॉलीवुड की मशहूर सिंगर अलका याग्निक काफी समय से म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर थीं। उन्होंने इस दूरी का कारण अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अलका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी दी कि वह एक रेयर न्यूरो डिजीज से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनकी सुनने की क्षमता खो गई है। यह खबर सुनने के बाद उनके फैंस औरपूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया।
अलका ने अपने फैंस और साथियों से लाउड म्यूजिक से दूर रहने का आग्रह किया है। साथ ही हेडफोन का कम उपयोग करने की सलाह भी दी है। उन्होंने बताया कि कुछ सप्ताह पहले मैं एक फ्लाइट से उतरी। उस समय मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ सुनाई नहीं दे रहा है। किसी तरह हिम्मत जुटा कर इस बात को शेयर कर रही हूं। प्लीज आप सब मुझे अपनी दुआओं में याद रखना।