श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बिहार नालंदा के इस्लामपुर में गुंजन सिंह का कार्यक्रम रखा गया था। बताया गया कि श्रीकृष्ण चेतना समिति के संयोजक और स्थानीय बीजेपी नेता महेंद्र यादव की ओर से कार्यक्रम के लिए भोजपुरी गायक और अभिनेता गुंजन सिंह और निशा उपाध्याय को भी बुलाया गया था। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने किया। इसके बाद जैसे ही गुंजन सिंह स्टेज पर गाने के लिए उतरे तो शुरू में सब ठीक रहा। हालांकि, थोड़ी देर के बाद लोग पसंदीदा गाना गाने की मांग करने लगे और हंगामा करने लगे। शुरू में ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारी और वालंटियर्स ने लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोग शोर शराबा करने लगे और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी। आखिरकार पुलिस ने लोगों को शांत करने के लिए लाठी भांजनी पड़ी। जिसमें करीब 6-7 लोग घायल भी हुए। यही नहीं कार्यक्रम में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
Related Articles
Check Also
Close
-
पवन सिंह और निधि झा का डांस ने मचाया तहलका 150 मिलियन पार22 August 2023










